लॉगिन

फर्जी बाबा का ‘चमत्कार’, मुंह में सोने की अंगूठी और नकदी डालकर हो गया फरार, पत्थर को रुद्राक्ष में बदलकर दिया था झांसा

Chhattisgarh May 17, 2026 रिपोर्टर: shailesh
फर्जी बाबा का ‘चमत्कार’, मुंह में सोने की अंगूठी और नकदी डालकर हो गया फरार, पत्थर को रुद्राक्ष में बदलकर दिया था झांसा

फर्जी बाबा का ‘चमत्कार’, मुंह में सोने की अंगूठी और नकदी डालकर हो गया फरार, पत्थर को रुद्राक्ष में बदलकर दिया था झांसा

बिलासपुर : जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में एक मेडिकल संचालक से पूजा-पाठ और चमत्कार का झांसा देकर ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां वार्ड क्रमांक 14 के निवासी और सुनीता मेडिकल के संचालक राजेश पंजवानी को साधु के वेश में आए एक अज्ञात व्यक्ति ने अपनी ठगी का शिकार बनाया।

सुबह करीब 11 बजे दुकान पर भिक्षा मांगने पहुंचे इस बाबा ने पहले कम पैसे लेने से इनकार कर चाय-पानी की मांग की और फिर एक साधारण पत्थर को कागज में बांधकर उसे कथित रूप से रुद्राक्ष में बदलकर तथा कागज से 100 रुपये का नोट प्रकट कर पीड़ित को अपने झांसे में ले लिया।

इसके बाद आरोपी ने दुकान के मंदिर में पूजा-पाठ का ढोंग रचाया और परिवार की परेशानियां दूर करने का दावा करते हुए पीड़ित से 500-500 रुपये के दो नोट और करीब 10 ग्राम वजनी सोने की अंगूठी ले ली, जिन्हें उसने चालाकी से मुंह में डालने का नाटक कर गायब कर दिया और पीड़ित को एक पैकेट देकर दो घंटे बाद खोलने की हिदायत दी।

दो घंटे बाद पैकेट खोलने पर जब पीड़ित को उसमें केवल 100 व 10 रुपये के नोट तथा दो रुद्राक्ष मिले, तब उसे ठगी का अहसास हुआ, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और अब पुलिस प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात बाबा के खिलाफ अपराध दर्ज कर घटना के तुरंत बाद हरे रंग की बोलेरो में आए चार अन्य संदिग्ध बाबाओं सहित मुख्य आरोपी की तलाश में जुट गई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds