रेलवे भर्ती में रिश्वत का खेल, 5 लाख लेते पकड़े गए दो कर्मचारी, सीबीआई जांच में हुए कई खुलासे

रायपुर : राजधानी रायपुर में रेलवे भर्ती में रिश्वतखोरी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है. जहां सीबीआई ने रेलवे में क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने वाले दो कर्मचारियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.
जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम शनिवार सुबह डीआरएम कार्यालय पहुंचकर जांच शुरू की. खेल कोटे से की गई नियुक्तियों में नियमों की अनदेखी, दस्तावेजों में हेराफेरी व अयोग्य अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचने की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई. माना जा रहा है कि सीबीआई जल्द ही इस पूरे मामले में कई बड़े खुलासे कर सकती है.
बता दें कि सीबीआई की टीम ने शनिवार को एक साथ दोनों शहरों में दबिश दी. बी. राजशेखर राव को दुर्ग के न्यू पुलिस लाइन स्थित उनके निवास से और रामा लक्ष्मी को रायपुर स्थित डीआरएम आफिस से हिरासत में लिया गया. कार्रवाई के दौरान दोनों के ठिकानों पर कई घंटों तक तलाशी के दौरान लाखों रुपये कैश और अहम दस्तावेज बरामद होने की बात कही जा रही है.