पहले महिला वकील के कपड़े उतारे, फिर चाकू से काट दिया गला, शादी की जि‍द्द करने पर प्रेमी ने उतारा मौत के घाट

रायगढ़ : जिले में महिला वकील की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में एक मजदूर को गिरफ्तार किया है, जो मृतका का प्रेमी बताया जा रहा है. आरोपी पहले से शादीशुदा था और महिला उस पर शादी का दबाव बना रही थी. इसी से परेशान होकर उसने पूरी साजिश रचकर वारदात को अंजाम दिया.

मृतका की पहचान 30 वर्षीय आराधना सिदार के रूप में हुई है, जो जिला कोर्ट में जूनियर वकील थीं. पुलिस जांच में पता चला कि करीब दो साल पहले उनकी पहचान लोकनाथ पटेल से सोशल मीडिया के जरिए हुई थी. बातचीत बढ़ने के बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए. हालांकि लोकनाथ शादीशुदा था, लेकिन दोनों लगातार संपर्क में थे. कुछ समय से आराधना उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी.

होटल में रुके, फिर जंगल ले गया आरोपी

9 मई की रात दोनों के बीच फोन पर बातचीत हुई थी. इसके बाद 10 मई की सुबह आरोपी आराधना को बाइक से अपने साथ सक्ति ले गया. दोनों पहले दमाउधारा मंदिर घूमने पहुंचे और बाद में एक लॉज में रुके. आरोपी ने होटल के रजिस्टर में फर्जी नाम दर्ज कर दोनों को पति-पत्नी बताया. पुलिस के मुताबिक लॉज में भी शादी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था.

सुनसान जंगल में की बेरहमी से हत्या

अगली सुबह आरोपी आराधना को तुमीडीह जंगल ले गया. वहां सुनसान जगह पर उसने पीछे से गला दबाकर युवती को बेहोश कर दिया. इसके बाद पत्थर से चेहरा और सिर कुचल दिया. जब उसे लगा कि युवती की सांसें चल रही हैं, तब उसने चाकू से गला काट दिया. आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए युवती के कपड़े भी उतार दिए और शव को जंगल में छोड़कर फरार हो गया.

मोबाइल से करता रहा परिवार को कॉल

हत्या के बाद आरोपी ने मृतका के मोबाइल से उसकी बहन और सहेलियों को कॉल किया ताकि किसी को शक न हो. वह लड़की की आवाज निकालकर बात करता रहा. बाद में मोबाइल तोड़कर फेंक दिया और आधार कार्ड व एटीएम कार्ड जला दिए. 12 मई को जंगल में युवती का शव मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी थी. सीसीटीवी फुटेज और बाइक नंबर के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने पूरा अपराध कबूल कर लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds