छत्तीसगढ़ में प्रचंड गर्मी के बीच राहत की खबर! समय से एक हफ्ते पहले पहुंचेगा मानसून

रायपुर : छत्तीसगढ़ में प्रचंड गर्मी के कहर से सभी हलाकान हैं. दिन में सूरज के तीखे तेवर दिखाई दे रहे हैं. इसके साथ-साथ रात और सुबह भी गर्म हो रही है. कई शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच रहा है. इन सबके बीच राहत भरी खबर आई है. मौसम विभाग ने मानसून के समय से पहले पहुंचने की उम्मीद जताई है. इस साल ये समय से एक हफ्ते पहुंच सकता है. हर साल मानसून छत्तीसगढ़ 10 से 15 जून के बीच पहुंचता है. IMD के मुताबिक मानसून केरलम 25 से 27 मई के बीच पहुंच सकता है.

दुर्ग सबसे गर्म शहर

छत्तीसगढ़ में इस समय दो तरह के मौसम देखने को मिल रहे हैं. जहां एक ओर लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, राज्य के कुछ भागों में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी है.

प्रदेश का सबसे गर्म शहर दुर्ग रहा. यहां बुधवार (13 मई 2026) को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

राजधानी रायपुर के लालपुर में 41 डिग्री, माना एयरपोर्ट पर 40.7, बिलासपुर में 40.4 डिग्री, पेंड्रा रोड में 39.2 डिग्री, अंबिकापुर में 38 डिग्री और जगदलपुर में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया.

राज्य का सबसे ठंडा जिला जगदलपुर रहा, यहां न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

पिछले 24 घंटे में पूरे प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

16 मई से लू चलने की चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों में बिलासपुर, सरगुजा और रायपुर संभाग के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.

16 मई से मध्य छत्तीसगढ़ के कई शहरों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है.

अगले 5 दिनों तक तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds