सनकी युवक ने युवती से की मारपीट : जान से मारने की धमकी देने के बाद घर के बाहर खड़ी स्कूटी फूँकी

बिलासपुर। बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुदुदंड में एक सिरफिरे युवक द्वारा प्रतिशोध में युवती की स्कूटी को आग के हवाले करने का गंभीर मामला सामने आया है। सिविल लाइन पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी सागर ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़िता प्रियंका कुशवाहा के अनुसार, आरोपी सागर ठाकुर ने 10 मई की दोपहर से ही उसके घर के पास आकर गाली-गलौज शुरू कर दी थी और लगातार जान से मारने व रात में घर फूँकने की धमकियाँ दे रहा था, जिसे उस वक्त परिवार ने गंभीरता से नहीं लिया। आरोपी के हौसले इतने बुलंद थे कि उसने युवती के साथ हाथापाई की कोशिश भी की और अंततः 11 मई की रात घर के बाहर खड़ी जूपिटर स्कूटी (CG 10 AD 5310) में आग लगा दी।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे न केवल वाहन जलकर खाक हो गया, बल्कि डिक्की में रखे 5 हजार रुपये नगद, वाहन के दस्तावेज और भाई के पर्स समेत अन्य जरूरी सामान भी जलकर नष्ट हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया क्योंकि लपटें घर तक पहुँचने वाली थीं। फिलहाल, सिविल लाइन पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी सागर ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds