‘1 लाख का जुर्माना लगेगा…’, कलेक्ट्रेट में वसूली कर रहा था बाबू, एसीबी ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

बिलासपुर : रविवार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने बिलासपुर ने रिश्वत लेते हुए एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है. बिलासपुर कलेक्ट्रेट में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 विजय पांडेय को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है. रिश्वत के पांच हजार रुपये कर्मचारी पहले ले चुका था और शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये की और डिमांड की थी.

क्या है पूरा मामला?

मामला कोटा निवासी देवेंद्र कश्यप से जुड़ा है, जो वहां होटल का संचालन करते हैं.

बता दें कि अगस्त 2025 में उनके होटल की जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने पेड़ा खुली स्थिति में मिलने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया था.

यह मामला ADM एवं न्याय निर्णयन अधिकारी के कार्यालय में लंबित था, जहां पदस्थ सहायक ग्रेड-3 बाबू विजय पांडेय ने प्रार्थी को डराया कि उस पर 1 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है.

पहली किश्त ले चुका था आरोपी

मामले की शिकायत पीड़ित ने ACB से की थी. जिसका टीम ने सत्यापन किया. जांच के दौरान पता चला कि आरोपी पहले ही 5 हजार रुपये ले चुका था और बाकी 15 हजार रुपए की मांग कर रहा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds