रायपुर : भारतीय थलसेना में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार खबर है. कबीरधाम जिला प्रशासन ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2026 की तैयारी को मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क ऑनलाइन प्रशिक्षण की व्यवस्था शुरू की है. इसका व्यवस्था का फायदा उन युवाओं को मिलेगा, जो दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं.
अब तक 339 अभ्यर्थियों ने किया अप्लाई
जानकारी के मुताबिक जून महीने में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस आयोजित किया जाएगा.
इसे ध्यान में रखते हुए कबीरधाम जिला प्रशासन ने अभिनव पहल की है.
जिला प्रशासन ने ऑनलाइन प्रशिक्षण की व्यवस्था की है.
प्रशिक्षण की व्यवस्था 4 मई से शुरू कर दी गई है.
अब तक प्रशिक्षण के लिए 339 अभ्यर्थियों ने पंजीयन किया है.
घर बैठे मिलेगी सुविधा
अग्निवीर की तैयारी के लिए व्यवस्थित और विषय के मुताबिक तैयारी कराई जा रही है.
इससे घर बैठे युवा भर्ती के लिए तैयारी कर सकेंगे.
प्रशिक्षण के लिए विशेषज्ञों की नियुक्ति की गई है.
इस व्यवस्था से अभ्यर्थियों पर आर्थिक कम होगा.
युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा की रणनीति को लेकर बारीकियों को सिखाया जाएगा.
ऑनलाइन व्यवस्था होने से आर्थिक और दूरी की बाधाएं भी कम होंगी.
इससे ज्यादा संख्या में अभ्यर्थी इसका लाभ उठा पाएंगे.