संयुक्त राष्ट्र महासचिव से मिले एस जयशंकर, सूडान और यूक्रेन पर हुई गंभीर चर्चा

संयुक्त राष्ट्र : विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने गुरुवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की। गुरुवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया कि आज दोपहर न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासचिव संयुक्त राष्ट्र प्रमुख से मिलकर अच्छा लगा। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के साथ सूडान, जी20 प्रेसीडेंसी और यूक्रेन में मौजूदा घटनाक्रम पर चर्चा हुई। सूडान पर जोर था। भारत एक प्रारंभिक युद्धविराम की दिशा में प्रयासों का पुरजोर समर्थन करता है। इस संबंध में संयुक्त राष्ट्र और अन्य भागीदारों के साथ मिलकर काम करना जारी रहेगा।

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आगे कहा कि हमारी बैठक बहुत अच्छी रही, अधिकांश बैठक सूडान की स्थिति पर थी। हमने जी20, यूक्रेन आदि पर भी चर्चा की लेकिन हमारी अधिकांश चर्चा सूडान को लेकर हुई। सूडान में संयुक्त राष्ट्र युद्धविराम स्थापित करने के प्रयास कर रहा है क्योंकि इस समय जब तक युद्धविराम नहीं होता तब तक लोगों के लिए निकलना सुरक्षित नहीं है।

उन्होंने कहा कि संघर्ष विराम के लिए राजनयिक प्रक्रिया से किस तरह वांछित सफलता मिल सकती है इस पर हमारा फोकस है। इसके अलावा भारत को जी-20 की अध्यक्षता समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। जयशंकर गयाना, पनामा, कोलंबिया और डोमिनिक गणराज्य की नौ दिवसीय यात्रा पर हैं।

अब तक 300 से ज्यादा मौतें

सूडान में सेना और अर्धसैनिक बल ‘रैपिड सपोर्ट फोर्स’ के बीच जारी संघर्ष में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। संयुक्त राष्ट्र ने ईद को देखते हुए देनों पक्षों से तीन दिन के युद्ध विराम की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds