लॉगिन

सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या पर भड़के पुरंदर मिश्रा, ‘ये टीएमसी का ही करा-धरा है…’

Chhattisgarh May 7, 2026 रिपोर्टर: shailesh
सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या पर भड़के पुरंदर मिश्रा, ‘ये टीएमसी का ही करा-धरा है…’

सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या पर भड़के पुरंदर मिश्रा, ‘ये टीएमसी का ही करा-धरा है…’

रायपुर : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के बाद हिंसा का दौर जारी है. बुधवार को एक और सनसनीखेज वारदात में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हमलावरों ने मध्यग्राम में चंद्रनाथ की गाड़ी को रुकवाकर 10 राउंड फायरिंग की. इससे राजनीतिक हचलच तेज हो गई है. वहीं बीजेपी विधायक ने कहा कि ये टीएमसी का ही करा-धरा है.

ये टीएमसी का ही करा-धरा है – पुरंदर मिश्रा

सुवेंदु अधिकारी के पीए के मौत के मामले में भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर टीएमसी का ही करा-धरा है, क्योंकि जनता ने उनको नकार दिया.

उन्होंने आगे कहा कि रामजी को 14 साल पदयात्रा इसलिए करना पड़ा था क्योंकि रावण का अत्याचार बढ़ गया था, क्योंकि रावण की अत्याचार के विनाश के लिए राम 14 वर्ष तक वन में तपस्या के लिए भटकते रहे. हमारी सनातन की पार्टी है, हम रामजी के नेतृत्व में चलते हैं. मैं शोक व्यक्त करता हूं. उन भारतीय जनता पार्टी के छोटे कार्यकर्ताओं को जिन्होंने बीजेपी को आगे बढ़ाने में काफी मदद की और इस घटना को लेकर के मैं तृणमूल कांग्रेस की निंदा करता हूं.

सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या

बुधवार की रात पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हमलावरों ने मध्यग्राम में चंद्रनाथ की गाड़ी को रुकवाकर 10 राउंड फायरिंग की, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन, उनकी जान बचाई नहीं जा सकी. इस वारदात के बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर दी है और हमलवारों की तलाश शुरू कर दी है.

विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद बंगाल में जारी हिंसा की तीन अलग-अलग घटनाओं में 2 टीएमसी के और एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई थी. वहीं बुधवार रात सुवेंदु अधिकारी के पीए की सरेआम हत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. सुवेंदु अधिकारी बंगाल में सीएम फेस की रेस में सबसे आगे हैं और भवानीपुर विधानसभा सीट पर उन्होंने ममता बनर्जी को मात दी है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds