लॉगिन

महिला की हत्या का खुलासा : पति के साथ आपत्तिजनक स्थिति मिली पड़ोसन, महिला पर डंडे से किया हमला, इलाज के दौरान हुई मौत

Chhattisgarh May 3, 2026 रिपोर्टर: shailesh
महिला की हत्या का खुलासा : पति के साथ आपत्तिजनक स्थिति मिली पड़ोसन, महिला पर डंडे से किया हमला, इलाज के दौरान हुई मौत

महिला की हत्या का खुलासा : पति के साथ आपत्तिजनक स्थिति मिली पड़ोसन, महिला पर डंडे से किया हमला, इलाज के दौरान हुई मौत

कवर्धा। कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रोकनी में एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामला आपसी विवाद और मारपीट से जुड़ा हुआ है, जिसमें गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, सोनकली बैगा (22 वर्ष) को उसके पति जेठूराम बैगा ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल कवर्धा में भर्ती कराया था, जहां 27 अप्रैल 2026 को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक सूचना के आधार पर थाना कवर्धा में मामला दर्ज किया गया, जबकि घटना स्थल कुकदूर थाना क्षेत्र में होने के कारण वहां मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई।

जांच में हुआ बड़ा खुलासा

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मृतिका का पड़ोसी अर्जुन बैगा के साथ कथित अवैध संबंध था। 21 अप्रैल को अर्जुन बैगा की पत्नी मंदाकिनी बैगा ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

इसी विवाद के दौरान आवेश में आकर मंदाकिनी बैगा ने बांस के डंडे से सोनकली बैगा पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद घायल महिला अपने घर पहुंची, जहां परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी मंदाकिनी बैगा को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds