लॉगिन

आईईडी ब्लास्ट में चार जवान शहीद, गृह मंत्री विजय शर्मा ने हादसे पर जताया दुख

Chhattisgarh May 2, 2026 रिपोर्टर: shailesh
आईईडी ब्लास्ट में चार जवान शहीद, गृह मंत्री विजय शर्मा ने हादसे पर जताया दुख

आईईडी ब्लास्ट में चार जवान शहीद, गृह मंत्री विजय शर्मा ने हादसे पर जताया दुख

कांकेर : जिले में शनिवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट में चार जवान शहीद हो गए. डीमाइनिंग अभियान के तहत कांकेर-नारायणपुर की सीमा पर थाना छोटे बेठिया में सर्चिंग के दौरान यह घटना घटी. चारों घायलों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था, जहां इलाज के दौरान उन्‍हें बचाया नहीं जा सका.

आईईडी ब्लास्‍ट पर गृह मंत्री विजय शर्मा नें कहा कि हादसा बहुत दुखद है. हमारे चार जवान शहीद हुए हैं. सूचना पर जवान डंप रिकवरी के लिए गए थे. वहीं आईडी ब्लास्ट होने से जवान शहीद हो गए. उन्‍होंने कहा कि मन बहुत दुखी है जवानों को श्रद्धांजलि देता हूं. गृह मंत्री ने आगे कहा कि जवानों के साथ पूरी सरकार खड़ी है.

4 जवान शहीद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नक्सलियों ने पहले से ही आईईडी प्लांट करके रखी थी. डीआरजी के जवान डी-माइनिंग, एरिया डॉमिनेशन और सर्च ऑपरेशन के लिए गए थे. जवान इलाके में माइन डिटेक्शन का कार्य कर रहे थे. इसी दौरान ब्लास्ट हो गया और तीन जवान चपेट में आ गए.

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टिलिंगम के अनुसार पिछले कुछ महीनों में आत्मसमर्पित नक्सली कैडरों द्वारा दी गई जानकारी और अन्य इनपुट के आधार पर, नक्ससलियों द्वारा पहले के छिपाकर रखे सैकड़ों आईईडी बस्तर रेंज में पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा निष्क्रिय किए गए थे.

लेकिन आज की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, जब कांकेर जिला पुलिस दल आईईडी को निष्क्रिय कर रहा था, तभी वह आकस्मिक रूप से विस्फोटित हो गया, जिसके कारण तीन पुलिस बल के जवान शहीद हो गए, जबकि एक पुलिस बल का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया.

9 आईईडी को नष्ट किया गया था

31 मार्च 2026 को नक्सलवाद के खात्मे की घोषणा के बाद कांकेर समेत बस्तर संभाग के अन्य जिलों में सुरक्षा बल अभियान चलाकर नक्सलियों के द्वारा लगाए आईईडी को नष्ट कर रहे हैं. इससे पहले 29 अप्रैल को बड़ेधौसा-मानकोट-उपरकोटगांव-जिक्लामारी के बीच स्थित दुर्गम जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग अभियान के दौरान जवानों को संदिग्ध वस्तुएं दिखाई दीं. जांच में पाया गया कि 7 नग कुकर आईईडी और 2 नग पाइप आईईडी थे.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds