रायपुर : नीट यूजी की परीक्षा रविवार को आयोजित की जाएगी. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के 26 केंद्रों पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के निर्देशानुसार एग्जाम होंगे. एमबीबीएस और बीड़ीएस कोर्स में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है. प्रदेश भर के 45 हजार छात्र परीक्षा देंगे. स्टूडेंट्स से अपील की गई है कि एनटीए द्वारा जारी किए गए नियमों का पालन करें.
क्या है एग्जाम का शेड्यूल?
रायपुर में 26 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी.
एग्जाम दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होंगे.
बिना अनुमति किसी भी व्यक्ति को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.
परीक्षार्थियों को एग्जाम हॉल में दोपहर 1.30 बजे से पहले एंट्री करनी होगी.
इसके साथ ही परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा ताकि औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएं.
नकल रोकने के लिए हाईटेक सहारा
इस बार परीक्षा केंद्रों में नकल करने से रोकने के लिए पुख्ता व्यवस्था की गई है.
एग्जाम सेंटरों में प्रवेश के लिए बायोमैट्रिक को अनिवार्य किया गया है.
छात्रों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी.
नकल करने से रोकने के लिए सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी. इसके साथ ही जैमर का सहारा भी लिया जाएगा.
छात्रों को किन बातों का ध्यान रखना होगा?
छात्रों को एग्जाम सेंटर में एंट्री से पहले कई बातों का ध्यान रखना होगा.
हल्के रंग के हाफ आस्तीन के कपड़े पहनकर आना होगा. फुल आस्तीन और डार्क रंग के कपड़ों पर पाबंदी होगी.
जूते पहनकर आने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है. चप्पल या सैंडिल पहनकर आ सकते हैं.
एडमिट कार्ड के साथ वैध आईडी प्रूफ और पासपोर्ट फोटो अपने साथ लाना होगा.
किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे – मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्टवॉच आदि पर पाबंदी होगी.