एलपीजी के दाम से लेकर यूपीआई और क्रेडिट कार्ड तक…1 मई 2026 से छत्तीसगढ़ में बदले ये नियम

रायपुर : आज यानी 1 मई 2026 से छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में कई नियम बदल गए हैं. जहां एक ओर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ गई है. वहीं छत्तीसगढ़ में यूपीआई और क्रेडिट कार्ड से सबंधित नियमों में भी बदलाव किया गया है. जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है.

कमर्शियल सिलेंडर के बढ़े दाम

आज 1 मई को छोटे व्यापारियों समेत होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को बड़ा झटका दिया है. जहां छत्तीसगढ़ में 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत 984 रुपए बढ़ा दी गई है. जिसके बाद कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3283 पर पहुंच गई है. पहले इसकी किमत 2,299 रुपये थी.

एटीएम से कैश निकालना हुआ महंगा

आरबीआई की मंजूरी के बाद अब फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा खत्म होने पर हर बार कैश निकालने के लिए 21 रुपये के बजाय 23 रुपये का शुल्क देना होगा. अपने बैंक के एटीएम पर 5 और दूसरे बैंक के एटीएम पर मेट्रो शहरों में 3 व नॉन-मेट्रो में 5 फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा बरकरार रहेगी.

ऑनलाइन गेमिंग पर सख्ती

सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग के लिए नई निगरानी संस्था बनाई है और गेम्स को तीन श्रेणियों (मनी गेम्स, सोशल गेम्स और ई-स्पोर्ट्स) में बांट दिया है. पैसे से जुड़े गेम्स के लिए अब रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा और लेनदेन पर कड़ी नजर रखी जाएगी.

एलपीजी बुकिंग के नियम बदले

वहीं आज से सरकार एलपीजी बुकिंग और डिलीवरी के नियमों को और सख्त बनाने जा रही है. अब शहरों में सिलेंडर बुक करने के बीच 25 दिन का इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि गांवों में यह समय 45 दिन तक हो सकता है. डिलीवरी के समय ओटीपी आधारित सर्टिफिकेट को स्थाई बनाने की तैयारी है. इससे सब्सिडी वाले सिलेंडरों के दुरुपयोग पर रोक लगाने में मदद मिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds