रायपुर : आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी कर दिया जाएगा. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर स्थित मंत्रालय भवन से आधिकारिक तौर पर इन परिणामों को जारी करेंगे. इस मौके पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव भी उपस्थित रहेंगे.
ये रिजल्ट https://cgbse.nic.in/ और https://results.cg.nic.in/ पर उपलब्ध होगा. छात्र एडमिट कार्ड पर दिए रोल नंबर का उपयोग करके CGBSE रिजल्ट चेक कर सकेंगे. वहीं छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होने वाले हैं. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रिजल्ट जारी करेंगे. टॉपर्स बच्चों को दीन दयाल मेधावी योजना के तहत सम्मानित किया जाएगा.