लॉगिन

पति को मिली खौफनाक मौत : पत्नी ने अपने ही पति की सिलबट्टे से वार कर की हत्या, शराबी पति की हरकतों से तंग थी पत्नी

Chhattisgarh April 20, 2026 रिपोर्टर: shailesh
पति को मिली खौफनाक मौत : पत्नी ने अपने ही पति की सिलबट्टे से वार कर की हत्या, शराबी पति की हरकतों से तंग थी पत्नी

पति को मिली खौफनाक मौत : पत्नी ने अपने ही पति की सिलबट्टे से वार कर की हत्या, शराबी पति की हरकतों से तंग थी पत्नी

दुर्ग : जिले के छावनी थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां एक पत्नी ने अपने ही पति की सिलबट्टे से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, ये पूरा मामला दुर्गापारा कैंप-2 पावर हाउस इलाके का है, जहां मृतक की पहचान 40 वर्षीय डोमन लाल साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक शराब पीने का आदी था। बीती दोपहर किसी बात को लेकर उसकी पत्नी हीरामन साहू से विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी ने थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। देर शाम जब डोमन लाल शराब के नशे में घर लौटा, तो दोनों के बीच फिर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि रात करीब साढ़े 9 बजे गुस्से में आकर पत्नी ने सिलबट्टे से पति के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक ने घटना से पहले अपने बच्चे के साथ भी मारपीट की थी, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds