लॉगिन

G-20: भारत की अध्यक्षता में सबसे ज्यादा अफ्रीकी देश हुए जी20 में शामिल, रुचिरा कंबोज ने यूएन में दी जानकारी

World April 20, 2023 रिपोर्टर: Javed Akhtar
G-20: भारत की अध्यक्षता में सबसे ज्यादा अफ्रीकी देश हुए जी20 में शामिल, रुचिरा कंबोज ने यूएन में दी जानकारी

G-20: भारत की अध्यक्षता में सबसे ज्यादा अफ्रीकी देश हुए जी20 में शामिल, रुचिरा कंबोज ने यूएन में दी जानकारी

 न्यूयॉर्क  : संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि भारत की जी20 की अध्यक्षता के दौरान अभी तक अफ्रीकी देशों की तरफ से सबसे ज्यादा सहभागिता देखी गई है। भारत में जी20 सम्मेलन के दौरान दक्षिण अफ्रीका, मॉरिशस, इजिप्ट, नाइजीरिया, अफ्रीकी यूनियन के सदस्य देश, अफ्रीकन यूनियन डेवलेपमेंट एजेंसी आदि शामिल हुए हैं।

भारत ने विकासशील देशों की आवाज मुखरता से उठाई

रुचिरा कंबोज ने कहा कि जी20 की अध्यक्षता के दौरान भारत ने वैश्विक दक्षिण और विकासशील देशों की आवाज भारत ने मुखरता से उठाई है। जनवरी 2023 में वैश्विक दक्षिण सम्मेलन का आयोजन हुआ था, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। उस सम्मेलन में 125 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए, जिनमें 18  राष्ट्र प्रमुख और अन्य मंत्री स्तर के अधिकारी थे।

जी20 के तहत अभी तक 100 इवेंट हुए आयोजित

कंबोज ने संयुक्त राष्ट्र को जानकारी देते हुए बताया कि बीती 17 अप्रैल को भारत की अध्यक्षता में जी20 का 100वां कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम कृषि मुख्य वैज्ञानिकों का था, जो वाराणसी में आयोजित हुआ। एक धरती, एक परिवार और एक भविष्य की अवधारणा को मानते हुए भारत जी20 के द्वारा एक ऐसी समझ विकसित करना चाहता है, जिससे वैश्विक चुनौतियों से निपटा जा सके।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds