लॉगिन

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता : जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री की गई बरामद

Chhattisgarh April 13, 2026 रिपोर्टर: shailesh
सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता : जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री की गई बरामद

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता : जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री की गई बरामद

गरियाबंद। छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर स्थित सोनाबेड़ा अभ्यारण्य के ढेकुनपानी जंगल में सीआरपीएफ जवानों को बड़ी सफलता मिली है। सर्चिंग अभियान के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार, मौके से 70 नग जिलेटिन, 3 स्टील कंटेनर और 4 बंडल इलेक्ट्रॉनिक वायर जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई ओडिशा के कोमना पुलिस कैंप की सीआरपीएफ टीम द्वारा की गई है।

घटना के बाद ओडिशा पुलिस ने पूरे जंगल क्षेत्र में सर्चिंग अभियान और तेज कर दिया है, ताकि किसी भी संभावित नक्सली गतिविधि या छिपे हुए नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds