पीएम सूर्य घर योजना से भगवानपुर के संतोष सरकार हुए बिजली बिल से ’आजाद’,बिजली उपभोक्ता बने उर्जादाता

रायपुर : ’पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ आम नागरिकों के जीवन में बड़ा बदलाव ला रही है। जिले के भगवानपुर निवासी श्री संतोष सरकार इस योजना के  तहत अपने घर की छत पर 3 किलोवाट का सोलर पैनल स्थापित कर न केवल अपना बिजली बिल शून्य कर लिया है, बल्कि अब वे अतिरिक्त बिजली ग्रिड को प्रदान कर ’ऊर्जादाता’ की भूमिका निभा रहे हैं।

भारी-भरकम बिल से मिली स्थायी मुक्ति

संतोष सरकार बताते हैं कि सोलर पैनल लगवाने से पहले उन्हें हर महीने 8 से 10 हजार रुपये तक का भारी बिजली बिल चुकाना पड़ता था, जिससे उनका घरेलू बजट प्रभावित होता था। योजना का लाभ लेने के बाद अब उन्हें बिजली बिल के रूप में कोई भुगतान नहीं करना पड़ता।

सब्सिडी का दोहरा लाभ ₹1.08 लाख की आर्थिक सहायता

श्री सरकार ने बताया कि सरकार की ओर से दी जा रही भारी सब्सिडी ने इस तकनीक को सुलभ बना दिया है। इस योजना के तहत उन्हें कुल ₹1,08,000 की सब्सिडी मिल रही है, केंद्र सरकार से ₹78,000 की सब्सिडी सीधे बैंक खाते में प्राप्त हो चुकी है। राज्य सरकार की ₹30,000 की अतिरिक्त सब्सिडी की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

योजना के लिए जताया आभार

सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने पर श्री संतोष सरकार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का  आभार व्यक्त करते कहा कि, “सरकार की आर्थिक सहायता के कारण सोलर पैनल लगाना बहुत आसान हो गया है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे बढ़-चढ़कर इस योजना का लाभ उठाएं और पर्यावरण संरक्षण के साथ बिजली बिल से राहत पाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds