देश में लगातार दूसरे दिन बढ़े कोरोना के मामले, 24 घंटे में आए 12,591 नए केस

नई दिल्ली : देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार दूसरे दिन इजाफा हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना के कुल 12,591 मरीज मिले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले आठ महीनों में ये सबसे ज्यादा मामले हैं। इसके साथ ही एक्टिव केस अब 65 हजार के पार हो गए हैं। मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 65,286 हो गई है।

लगातार दूसरे दिन बढ़े केस

लगातार दूसरे दिन कोरोना के मामलों में इजाफा हुआ है। इससे पहले, कल यानी 19 अप्रैल को कुल 10,542 मामले दर्ज किए गए थे। 18 अप्रैल को 7,633, जबकि 17 अप्रैल को 9,111 मामले सामने आए थे।

डेली पॉजिटिविटी दर- 5.46 फीसदी

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर- 5.32 फीसदी

एक्टिव केस- 0.15 फीसदी

रिकवरी दर- 98.67 फीसदी

40 लोगों की मौत

बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से 40 लोगों की जान भी गई है। मृतकों की संख्या बढ़कर अब 5 लाख 31 हजार 230 हो गई है। कोरोना के कुल मामले में 4 करोड़ 48 लाख हो गए हैं। वहीं अब तक कुल 4 करोड़ 42 लाख 61 हजार 476 लोग इससे रिकवर हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds