लॉगिन

भीषण सड़क हादसा : पिकअप वाहन में सवार ग्रामीण हो गए दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 37 घायल

Chhattisgarh April 7, 2026 रिपोर्टर: shailesh
भीषण सड़क हादसा : पिकअप वाहन में सवार ग्रामीण हो गए दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 37 घायल

भीषण सड़क हादसा : पिकअप वाहन में सवार ग्रामीण हो गए दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 37 घायल

जगदलपुर : जगदलपुर के लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत घोटिया चौकी के ढाबामारी में एक भीषण सड़क हादसे में पिकअप वाहन में सवार ग्रामीण दुर्घटना का शिकार हो गए, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 37 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, सिरिसगुड़ा के ग्रामीण ओरछा के रेंगाबेड़ा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मृतकों की पहचान सिबो और मिटको के रूप में हुई है।

पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है और प्रारंभिक तौर पर ओवरलोडिंग और वाहन असंतुलन को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को भी एक ओवरलोडेड ट्रैक्टर में सवार करीब 50 ग्रामीण मेले में जा रहे थे, जिसमें दुर्घटना के बाद 15 लोग घायल हुए थे और 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे साफ है कि ओवरलोडिंग लगातार जानलेवा साबित हो रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds