अगले 5 दिनों तक मौसम की आंखमिचौली रहेगी जारी, गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक मौसम की आंख मिचोली चलती है. राज्य में कहीं पर बारिश तो कहीं पर तेज धूप और कहीं पर गरज-चमक के साथ तूफान भी देखने को मिल सकता है. हालांकि बारिश और तूफान की संभावना अगले 24 से 48 घंटे में बनने की संभावना दिख रही है. तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है. 1 से 2 डिग्री तक तापमान गिर सकता है. जिससे छत्तीसगढ़ में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर की बात करें तो यहां आने वाले दिनों में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. हालांकि बीच-बीच में हल्की बारिश और तेज हवाओं से गर्मी से राहत मिल सकती है.

कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिनों तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना है. इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान भी आ सकात है. वहीं, बिजली गिरने की भी संभावना है. तापमान में अगले 2 दिनों तक ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है. अगले 3 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है.

बीते 24 घंटे का मौसम

बीते 24 घंटों के मौसम पर नजर डालें तो प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है. पेंड्रारोड में सबसे अधिक 10 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई. इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा, लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds