लॉगिन

महतारी वंदन योजना की किस्त के लिए कराना होगा ई-केवायसी, वरना नहीं मिलेगी राशि, जानिए कैसे पूरी करें प्रोसेस

Chhattisgarh April 5, 2026 रिपोर्टर: shailesh
महतारी वंदन योजना की किस्त के लिए कराना होगा ई-केवायसी, वरना नहीं मिलेगी राशि, जानिए कैसे पूरी करें प्रोसेस

महतारी वंदन योजना की किस्त के लिए कराना होगा ई-केवायसी, वरना नहीं मिलेगी राशि, जानिए कैसे पूरी करें प्रोसेस

रायपुर : महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. महिला सशक्तिकरण के लिए हर महीने 69 लाख हितग्राही महिलाओं के खातों में 1000-1000 रुपये की राशि अंतरित की जाती है. इस तरह पात्र विवाहित महिलाओं के खातों में सालभर में 12 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की जाती है. अब राज्य सरकार ने इस योजना के लिए ई-केवायसी को अनिवार्य कर दिया है.

ई-केवायसी के लिए आखिरी तारीख कब है?

महतारी वंदन योजना के लिए ई-केवायसी की शुरुआत 1 अप्रैल 2026 को हो चुकी है.

छत्तीसगढ़ सरकार ने ई-केवायसी को अनिवार्य कर दिया है.

इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए ई-केवायसी कराने की अंतिम तारीख 30 जून 2026 है.

राज्य सरकार ने हिताग्राहियों से अपील की है कि समय से पहले ई-केवायसी की प्रक्रिया को पूरा कर लीजिए.

महतारी वंदन योजना के लिए ई-केवायसी कैसे करें?

महतारी वंदन योजना का लाभ उठाने वाली पात्र महिलाएं कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), आंगनबाड़ी केंद्र, वार्ड ऑफिस और पंचायत कार्यालय में जाकर ई-केवायसी करा सकती हैं.

इस प्रक्रिया के तहत महिलाओं को अपना आधार कार्ड देना होगा.

आधार कार्ड, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से कनेक्ट रहना चाहिए.

पात्र महिलाओं को फिंगरप्रिंट और आइरिस स्कैन कराना होगा.

योजना की राशि नहीं मिलेगी

ई-केवायसी कराने का उद्देश्य सही व्यक्ति तक इस योजना का लाभ पहुंच सके.

फर्जी और अपात्र महिलाओं को इस योजना से बाहर निकालना है.

राज्य सरकार की ओर से साफ किया गया है कि जो महिलाएं ई-केवायसी नहीं कराएंगी, उनके खातों में किस्त जारी नहीं की जाएगी.

कब आएगी महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त?

महतारी वंदन योजना की शुरुआत 10 मार्च 2024 को की गई थी.

इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करना है.

हर महीने पात्र महिलाओं के खातों में 1000-1000 रुपये की किस्त जारी की जाती है.

अब तक इस योजना की 25 किस्तें जारी की जा चुकी हैं. अप्रैल महीने में 26वीं किस्त जारी की जाएगी.

महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त के बारे में अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds