दोहरे हत्याकांड का पर्दाफ़ाश : पहचाने जाने के डर से चोरों ने किया डबल मर्डर, बुजुर्ग दंपति की घर मे मिली थी लाश

जांजगीर-चांपा। बुजुर्ग दंपति की हत्या चोरी के इरादे से घुसे लोगों ने पहचाने जाने के डर से दोनों का मर्डर कर दिया। बताया जा रहा है कि मामले के संदेही गांव के ही लोग है। इस दंपति की अपने घर में ही पान की दुकान थी, जिसके कारण संभवतः आरोपियों को दोनों ने पहचान लिया था। खपरी ग्राम में दोहरे हत्याकांड के संदेहियों से पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार को मुलमुला पुलिस मामले का खुलासा कर देगी। इससे पहले सभी एंगल से जांच की जा रही है।

ग्राम खपरी निवासी 68 वर्षीय संतराम साहू एवं उसकी पत्नी श्याम बाई साहू की अपने ही घर में रक्त रंजित पड़ी थी। मंगल-बुधवार की दरमियानी रात्रि को अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी थी। बुधवार की सुबह को उसके बेटे हरिचरण ने देखा कि माता-पिता का शव घर पर पड़ा हुआ है, जिससे इसकी सूचना मुलमुला पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कर रही थी।

घटना के बाद गांव में शोक एवं डर का माहौल था, क्योंकि पहली बार गांव में डबल मर्डर हुआ था। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दिया था। मौके पर डाग की टीम, फिंगर प्रिंट, एफएसएल यूनिट से लेकर पुलिस की कई टीम इस पर जांच में जुटी हुई थी। पुलिस ने कुछ संदेहियो से पूछताछ किया, लेकिन वे गोलमोल जवाब देने लगे। अंततः संदेहियो ने अपना जुर्म कबूला.

बताया जा रहा है कि ये लोग चोरी करने के नियत से घुसे थे, लेकिन अचानक पहचान लिया, जिससे गांव में बदनामी के डर से उक्त दंपति को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है एवं साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds