लॉगिन

राज्य सरकार ने पेट्रोल और हाईस्पीड डीजल पर वैट में की कटौती, पेट्रोल-डीजल की कीमत में एक रुपए की कमी

Chhattisgarh April 2, 2026 रिपोर्टर: shailesh
राज्य सरकार ने पेट्रोल और हाईस्पीड डीजल पर वैट में की कटौती, पेट्रोल-डीजल की कीमत में एक रुपए की कमी

राज्य सरकार ने पेट्रोल और हाईस्पीड डीजल पर वैट में की कटौती, पेट्रोल-डीजल की कीमत में एक रुपए की कमी

रायपुर। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ राज्य सरकार ने पेट्रोल और हाईस्पीड डीजल पर वैट में कटौती लागू कर दी है। 1 अप्रैल से प्रभावी इस फैसले में टैक्स दरों में करीब 1% की कमी की गई है। इससे पेट्रोल-डीजल की कीमत में एक रुपए की कमी आएगी।

वाणिज्यिक कर विभाग की अधिसूचना के मुताबिक पेट्रोल पर वैट अब 24% (साथ में 2 रुपए प्रति लीटर) और डीजल पर 23% (साथ में 1 रुपए प्रति लीटर) कर दिया गया है। पहले ये दरें लगभग 1% अधिक थीं। इस कटौती से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में औसतन 0.70 से 1.20 रुपए प्रति लीटर तक की कमी आने का अनुमान है।

आम उपभोक्ताओं के स्तर पर यह राहत ज्यादा असरदार नहीं दिखेगी। बाइक और कार चलाने वालों के लिए महीने भर में कुल बचत करीब 100 से 300 रुपए के बीच ही सीमित रहने की संभावना है। इसके पीछे वजह यह है कि ईंधन की कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय बाजार और बेस प्राइस का प्रभाव ज्यादा रहता है, जिससे वैट में मामूली कटौती का असर सीमित हो जाता है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds