Share Market Update : भारतीय शेयर बाज़ार में आज फिर देखने को मिली गिरावट

इस कारोबारी हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है।  सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट देखने को मिली है।  घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार याने की आज गिरावट रही और BSE Sensex 159.21 अंक टूट गया। मुख्य रूप से IT सेक्टर और कुछ बैंकिंग के शेयरों में बिकवाली और विदेशी पूंजी की निकासी से बाजार में गिरावट आई।

 

तीस शेयरों वाला  बीएसई सेंसेक्स 159.21 अंक (0.27%) की गिरावट के साथ 59,567.80 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह एक समय में 274.29 अंक तक लुढ़क गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 41.40 अंक (0.23%) की गिरावट के साथ 17,618.75 अंक पर बंद हुआ।

 

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, विप्रो, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट मुख्य रूप से गिरावट में रहीं। दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds