लॉगिन

छत्तीसगढ़ में गर्मी से मिलेगी निजात! अगले 4 दिन झमाझम बारिश का दौर, आईएमडी का यलो अलर्ट जारी

Chhattisgarh March 29, 2026 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में गर्मी से मिलेगी निजात! अगले 4 दिन झमाझम बारिश का दौर, आईएमडी का यलो अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में गर्मी से मिलेगी निजात! अगले 4 दिन झमाझम बारिश का दौर, आईएमडी का यलो अलर्ट जारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है. मौसम विभाग ने प्रदेश के बड़े हिस्से में तेज हवा के साथ बारिश होने चेतावनी जारी की है. बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. इस वजह से आम लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलेगी.

पिछले 24 घंटे में मौसम कैसा रहा?

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहा. गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली और गरज चमक के साथ बारिश हुई.

छत्तीसगढ़ का सबसे गर्म शहर रायपुर रहा

छत्तीसगढ़ का सबसे गर्म शहर रायपुर रहा. यहां शनिवार (28 मार्च) को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस रहा. बिलासपुर में 38.5 डिग्री, पेंड्रा रोड में 36.2 डिग्री, अंबिकापुर में 36 डिग्री, जगदलपुर में 37.5 डिग्री और दुर्ग में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रहा. छत्तीसगढ़ का सबसे ठंडा शहर पेंड्रा रोड रहा, यहां न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया.

छत्तीसगढ़ में आगे मौसम कैसा रहेगा?

छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. प्रदेश के बड़े हिस्से में तेज हवा के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है. झारखंड में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है. वहीं असम में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की एक्टिविटी हो रही है. एक ट्रफ लाइन पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और कर्नाटक से होकर गुजर रही है. बस्तर, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में तेज हवा चलेंगी. गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds