दिल थाम लीजिए! बॉक्स ऑफिस पर छाएगी इन फिल्मों की दहशत, इस शुक्रवार Evil Dead Rise

मुंबई : अगर हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं तो कमर कस लीजिए, क्योंकि अगले कुछ महीनों में बॉक्स ऑफिस पर दहशत छाने वाली है। अप्रैल से जुलाई के बीच हॉलीवुड की कई चर्चित हॉरर फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। इनमें से कुछ फ्रेंचाइजी फिल्में हैं, जो दुनियाभर में अपने हॉरर के लिए जानी जाती हैं।

Evil Dead Rise

इस हफ्ते शुक्रवार को सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान के साथ इविल डेड राइज आ रही है। यह इविल डेड फिल्म सीरीज की पांचवीं फिल्म है। ली कोरिन के निर्देशन में बनी फिल्म में लिली सुलिवन एलिसा सदरलैंड और मोरगन डेवियस प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

कहानी के केंद्र में एली है, जो अपने तीन बच्चों की जैसे-तैसे परवरिश कर रही है, मगर उनके जीवन में खौफ और दहशत की एंट्री तब होती है, बच्चों को बिल्डिंग में एक पुरानी किताब मिलती है।

Insidious The Red Door

7 जुलाई को इनसाइडियस द रेड डोर आ रही है। इस फिल्म का निर्देशन पैट्रिक विल्सन ने किया है। यह उनकी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म है। पैट्रिक कॉन्ज्युरिंग और इनसाइडियस सीरीज की फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाते रहे हैं। यह 2010 में आयी इनसाइडियस और 2013 में आयी इनसाइडियस चैप्टर 2 का डायरेक्ट सीक्वल है। इस सीरीज की यह पांचवीं फिल्म है।

The Boogeyman

द बूगीमैन 2 जून को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का निर्देशन रॉब सैवेज ने किया है। यह स्टीफन किंग की शॉर्ट स्टोरी द बूगीमैन का स्क्रीन अडेप्टेशन है। 20th सेंचुरी स्टूडियोज और 21 लैप्स ने फिल्म का निर्माण किया है। स्क्रीनप्ले स्कॉट बेक और ब्रायन वुड्स का है। फिल्म में सोफी थैचर, क्रिस मेसिना और विवियन लायरा ब्लेयर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

21 जुलाई को हॉरर फिल्म कॉबवेब रिलीज होगी। यह लायंसगेट की फिल्म है। निर्देशन सैमुअल बोडिन ने किया है। वूडी नोरमन, एंटनी स्टार, लिजी कैप्लन और क्लियोपैट्रा कोलमैन मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Haunted Mansion

जुलाई में ही रिलीज हो रही है हॉन्टेड मैंशन। इस फिल्म में रोसारियो डॉसन घर में बुरी शक्तियों को भगाने के लिए तंत्र-मंत्र करते हुए दिखेंगी। फिल्म में टिफनी हैडिश, ओवेन विल्सन और डैनी डिवीटो मुख्य भूमिकाओं में हैं।

The Nun 2

कॉन्ज्युरिंग यूनिवर्स की यह फिल्म सितम्बर में आ सकती है। यह द नन का सीक्वल है। माइकल शॉवेस ने इसका निर्देशन किया है। फिल्म में स्टॉर्म रीड, टैसा फारमिगा और एना पॉपलवेल लीड रोल्स में हैं।

The Exorcist

यह 1973 की आइकॉनिक हॉरर फिल्म द एक्सोरसिस्ट का सीक्वल है। फिल्म अक्टूबर में रिलीज हो सकती है। इसका निर्माण ब्लमहाउस प्रोडक्शन कर रहा है।

Saw X

हालीवुड फिल्म अक्टूबर में रिलीज हो सकी है। हॉरर सीरीज सॉ की यह दसवीं फिल्म है। सॉ एक बेहद चर्चित हॉरर फिल्म फ्रेंचाइजी है, जिसकी फिल्मों में हॉरर और खूनखराबा रहता है। केविन ग्रुटर्ट ने दसवें भाग का निर्देशन किया है। टोबिन बेल, शॉनी स्मिथ और सिनोवे मौकॉडी लुंड अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds