रायपुर : मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच छत्तीसगढ़ में एलपीजी सिलेंडर के बुकिंग को लेकर राज्य सरकार ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं. सरकार ने शहरी क्षेत्रों में 25 दिनों और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिनों के भीतर रसोई गैस (एलपीजी) रिफिल की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा उपलब्ध कराने को कहा हैं, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिल सके. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
ऑनलाइन एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के लिए नए नियम
अधिकारियों ने बताया कि राज्य में रसोई गैस की उपलब्धता और वितरण प्रणाली के संबंध में तेल कंपनियों के क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने समीक्षा बैठक की. उन्होंने बताया कि बैठक में एलपीजी की उपलब्धता, वितरण प्रणाली और उपभोक्ता संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.