लॉगिन

आईएएस रजत बंसल राज्य सूचना आयोग में जनसंपर्क आयुक्त बनाए गए, सीएम सचिवालय में विशेष सचिव की भी जिम्मेदारी

Chhattisgarh March 27, 2026 रिपोर्टर: shailesh
आईएएस रजत बंसल राज्य सूचना आयोग में जनसंपर्क आयुक्त बनाए गए, सीएम सचिवालय में विशेष सचिव की भी जिम्मेदारी

आईएएस रजत बंसल राज्य सूचना आयोग में जनसंपर्क आयुक्त बनाए गए, सीएम सचिवालय में विशेष सचिव की भी जिम्मेदारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने आईएएस रजत बंसल को बड़ी जिम्मेदारी दी है. सरकार ने उन्हें राज्य सूचना आयोग में जनसंपर्क आयुक्त बनाया है. साथ ही रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है. छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से ये आदेश जारी किया गया है. 2012 बैच के आईएएस रजत बंसल राज्य खनिज विकास निगम में अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं.

इस पद पर नियुक्ति के लिए कई बड़े अफसरों के नामों की चर्चा थी, लेकिन आखिर में आईएएस बंसल को रवि मित्तल की जगह ये जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा, रवि मित्तल को पीएमओ में उपसचिव पद के लिए प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है.

मिली कई बड़ी जिम्मेदारियां

फिलहाल, रजत बंसल को आयुक्त, जनसंपर्क, सीईओ, संवाद, संचालक, भौमिकी व खनिकर्म के अलावा प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम की बड़ी जिम्मेदारियां दी गई हैं. 3 सितंबर 2012 को आईएएस के तौर पर सेवा शुरू करने वाले रजत बंसल को रायगढ़ में पहली पोस्टिंग सहायक कलेक्टर के रूप में मिली थी.

कई जिलों के रह चुके हैं कलेक्टर

वे 2014 में राजनांदगांव के एसडीएम बनाए गए. रजत बंसल बस्तर के साथ-साथ बलौदाबाजार-भाटापारा और धमतरी जिलों में कलेक्टर के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं. आईएएस रजत बंसल हरियाणा के रहने वाले हैं.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds