KKBKKJ के प्रमोशन से सामने आई सलमान खान की हैरान करने वाली फोटो, चेहरे में आए बदलाव को देख परेशान हुए फैंस

मुंबई : सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान चंद दिनों बाद रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले फिल्म की स्टार कास्ट जोर-शोर से प्रमोशन कर रही है।

प्रमोशन में बिजी भाईजान

सलमान खान भी किसी का भाई किसी की जान का बज बनाने के लिए शो और इवेंट अटेंड कर रहे हैं। इस बीच उनकी एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। फोटो में भाई जान के चेहरे में आए बदलाव ने उनके फैंस को परेशान कर दिया है।

परेशान हुए सलमान के फैंस

किसी का भाई किसी की जान की एक्ट्रेस शहनाज गिल ने सलमान खान के साथ एक सेल्फी शेयर की है। सेल्फी में एक्ट्रेस के पीछे भाईजान खड़े हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में सलमान खान का चेहरा कुछ टेढ़ा दिखाई दे रहा है। एक्टर के चेहरे में आए इस बदलाव को फैंस ने तुरंत नोटिस कर लिया और भाईजान के लिए फिक्रमंद हो गए।

भाईजान के चेहरे में आया बदलाव

शहनाज गिल के पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा, “सलमान खान का फेस ऐसा अजीब-सा क्यों लग रहा है एक अन्य फैन ने कहा, “सलमान का फेस टेढ़ा हो गया है शायद। कपिल शर्मा के शो में भी मुझे लगा था। अब फोटो में ऐसे ही है।”

सलमान और शहनाज को देख खुश हुए फैंस

शहनाज गिल के पोस्ट पर फैंस ने अपना प्यार भी लुटाया। सलमान खान संग एक्ट्रेस को देख फैंस ने फिल्म के लिए अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की। इसके साथ ही किसी का भाई किसी की जान के लिए दोनों को विश भी किया।

किसी का भाई किसी की जान

किसी का भाई किसी की जान में सलमान खान और पलक तिवारी के साथ पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल और राघव जुयाल भी नजर आएंगे। फिल्म कुछ दिनों बाद 21 अप्रैल को रिलीज हो रही है। किसी का भाई किसी की जान को फरहाद सामजी ने डायरेक्टर ने किया है। वहीं, साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds