चरित्र शंका मे हैवान बना पति : पत्नी पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, बाल-बाल बची जान

बलौदाबाजार। घरेलू विवाद और अविश्वास जब हिंसा में बदलते हैं, तो परिणाम कितना भयावह हो सकता है। इसका ताजा उदाहरण सिमगा थाना क्षेत्र में देखने को मिला। यह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी ही पत्नी को जिंदा पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

यह है पूरा मामला

पीड़िता ने लिमतरा पुलिस सहायता केंद्र में दर्ज शिकायत में बताया कि 25 जनवरी 2026 को वह अपने माता-पिता के साथ पिकनिक मनाने मनकुदीप जाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान उसके पति रिषभ मसीह उर्फ बंटी ने उस पर चरित्र शंका जताई और आरोप लगाया कि वह किसी अन्य व्यक्ति से मिलने जा रही है।

पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज

आरोप है कि आरोपी ने गाली-गलौच करते हुए पत्नी से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने हत्या की नीयत से पत्नी पर पेट्रोल छिड़क दिया और माचिस जलाने की कोशिश की। किसी तरह पीड़िता वहां से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रही। पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 43/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 115(2), 351(3), 109 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

एसपी ने दी मामले की जानकारी

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में लिमतरा पुलिस सहायता केंद्र की टीम ने आरोपी की तलाश कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। 23 मार्च 2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस के अनुसार, आरोपी रिषभ मसीह उर्फ बंटी (उम्र 29 वर्ष) निवासी गणेशपुर थाना सिमगा, हाल विश्रामपुर थाना सिमगा ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। आरोपी थाना सिमगा क्षेत्र का गुंडा- बदमाश भी रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds