लॉगिन

‘पापाराव के आत्मसमर्पण के बाद छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ नक्सलवाद…’, गृह मंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान

Chhattisgarh March 24, 2026 रिपोर्टर: shailesh
‘पापाराव के आत्मसमर्पण के बाद छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ नक्सलवाद…’, गृह मंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान

‘पापाराव के आत्मसमर्पण के बाद छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ नक्सलवाद…’, गृह मंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान

रायपुर : नक्सल खात्मे की डेडलाइन के पहले आज छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में टॉप नक्सल कमांडर पापाराव का सरेंडर करने जा रहा है. वहीं पापराव 12 साथियों के साथ हथियार डालेगा. इसे लेकर डिप्टी सीएम  विजय शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि- पापाराव के आत्मसमर्पण के बाद छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खत्म हुआ.

पापाराव के आत्मसमर्पण के बाद छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ नक्सलवाद – विजय शर्मा

गृह मंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि नक्सली पापाराव के आत्मसमर्पण के साथ छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खत्म हुआ. अब छत्तीसगढ़ में एक भी नक्सली नहीं बचा है. उन्होंने कहा कि पापा राव ढाई दशक से जंगल में सक्रिय रहे. कई मुठभेड़ में रहे लेकिन गायब हो जाते थे. पापा राव पर 25 लाख का इनाम है.

मेरी उनसे बातचीत हुई है. उनका मनोभाव बदल चुका है. आज पुनर्वास कर रहे है. डीकेएसजेडसी का कोई भी सक्रिय नक्सली नहीं है. डिवीज़न कमेटी के भी नहीं है एरिया कमेटी के नक्सली होंगे. 40-45 नक्सली बचे होने की संभावना है. लेकिन इन नक्सलियों ने भी वर्दी छोड़ दी है. 7 दिन का समय बचा है और लोग भी पुनर्वास करेंगे.

नक्सल कमांडर पापाराव का सरेंडर

दरअसल, लाल आतंक का बड़ा चेहरा रहा पापा राव आज सरेंडर कर रहा है. सूत्रों के मुताबिक, अगले कुछ घंटों में उसके बीजापुर पहुंचने की संभावना है, जहां वह अपने 12 साथियों के साथ AK-47 समेत कई अत्याधुनिक हथियारों के साथ सरेंडर करेगा. उसके बाद उसे जगदलपुर ले जाया जाएगा.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds