लॉगिन

दो राज्यों के 4 शातिर गांजा तस्कर गिरफ्तार, लाखों का माल और लग्जरी कारें जब्त

Chhattisgarh March 24, 2026 रिपोर्टर: shailesh
दो राज्यों के 4 शातिर गांजा तस्कर गिरफ्तार, लाखों का माल और लग्जरी कारें जब्त

दो राज्यों के 4 शातिर गांजा तस्कर गिरफ्तार, लाखों का माल और लग्जरी कारें जब्त

महासमुंद :  छत्तीसगढ़ के महासमुंद पुलिस को अवैध नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और बसना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल चार अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पहली कार्रवाई में गुजरात के दो आरोपियों से 22 किलो 890 ग्राम गाँजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 11 लाख 44 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने उनके पास से एक ईको कार, मोबाइल फोन समेत कुल 18 लाख 54 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की है।

वहीं दूसरी कार्रवाई में महाराष्ट्र के नागपुर से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी पहले बसना में XUV कार छोड़कर फरार हो गए थे, जिसमें 23 किलो 730 ग्राम गांजा मिला था।तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को नागपुर से दबोचा है, जबकि इस मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds