लॉगिन

नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी, हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

Chhattisgarh March 18, 2026 रिपोर्टर: shailesh
नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी, हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी, हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी चौक पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब वाहन चेकिंग के दौरान एक युवती ने जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम नियमित चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी एक युवती को रोका गया जो शराब के नशे में पूरी तरह धुत थी। जैसे ही पुलिस जवानों ने उसे पूछताछ के लिए रोका, युवती अपना आपा खो बैठी और बीच सड़क पर हंगामा करना शुरू कर दिया।

नशे के सुरूर में चूर युवती ने न केवल राहगीरों का ध्यान अपनी ओर खींचा, बल्कि ऑन-ड्यूटी पुलिस जवानों के साथ बेहद बदतमीजी की और उनके काम में बाधा डालने की कोशिश की। काफी देर तक चले इस हंगामे और युवती की अश्लील हरकतों के बावजूद पुलिस ने धैर्य से काम लिया और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद सिविल लाइन पुलिस ने युवती के खिलाफ वैधानिक रुख अपनाते हुए सख्त चालानी कार्रवाई की है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds