लॉगिन

पूर्व सांसद के बंगले में सीएएफ जवान ने दी जान, सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली

Chhattisgarh March 17, 2026 रिपोर्टर: shailesh
पूर्व सांसद के बंगले में सीएएफ जवान ने दी जान, सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली

पूर्व सांसद के बंगले में सीएएफ जवान ने दी जान, सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली

खैरागढ़  : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के छुईखदान थाना के उदयपुर में स्थित पूर्व विधायक व पूर्व सांसद स्व. देवव्रत सिंह के बंगले में सीएएफ जवान ने खुद के सर्विस राइयफ से गोली मारकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

आपकों बता दें, कि पूर्व विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद उनके संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते प्रशासन ने उदयपुर स्थित उनके निवास को सील कर दिया था और वहां सुरक्षा के लिए सीएएफ के जवानों की तैनाती की गई थी। मृतक जवान भी उसी सुरक्षा ड्यूटी का हिस्सा था। जवान ने अपनी ही सर्विस रायफल से खुद को गोली मारी। साथी जवानों ने उसे खून से लथपथ हालत में पाया और तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृत जवान की पहचान कृपाचंद सोनवानी के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की छठवीं बटालियन में पदस्थ था। वह मूल रूप से भिलाई का निवासी था। घटना सोमवार शाम करीब साढ़े पांच से छह बजे के बीच की बताई जा रही है। इस घटना की पुष्टि पुलिस महानिरीक्षक बालाजीराव सोमावार ने की है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds