दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, एक युवक की हालत गंभीर

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई तो एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ही मामलों में पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
बाइक सवार दो युवको की मौत
पहला मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र के लाटा गांव का है। जहां पर बाइक सवार दो युवकों को सामने से आ रहे वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दोनों ही युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पेंड्रा पुलिस ने दोनों ही युवकों के शव को मोर्चरी भेज दिया है। मृतकों की पहचान राजा जायसवाल, नारद जायसवाल निवासी पौडाधार जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। घटना की जानकारी पुलिस ने मृतकों के परिजनों को दे दी है। वहीं वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है, जबकि चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है।
पेड़ से टकराई बाइक, एक की मौत
दूसरा हादसा मरवाही थाना क्षेत्र के निमधा गांव के पास हुआ। जहां पर एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। जिसके बाद बाइक सवार दोनों युवक लगभग घंटे भर मौके पर पड़े रहे। जब 112 मौके पर पहुंची तब तक एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस हादसे में मारे गए युवक का नाम अब तक पता नही चला जबकि वह रहने वाला मरवाही थानाक्षेत्र के साल्हेकोटा गांव का रहने वाला है, जिसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों ही मामलो में तीन व्यक्ति की मौत हो गई है तो एक व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी है।