ज्वेलरी शॉप में फिल्मी स्टाइल में ठगी! 5 लाख के जेवर पहनकर ऐसे फरार हुई शातिर महिला, पुलिस भी रह गए दंग

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में ठगी का मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकान पहुंची और करीब 5 लाख रुपये के जेवर पहनकर ट्रायल के बहाने चंपत हो गई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए महिला और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के देवपुरी स्थित ‘मां दुर्गा ज्वेलर्स’ की है। 12 मार्च 2026 की दोपहर करीब 3:30 बजे कमलेश्वरी साहू नाम की महिला अपने साथी मेषराम साहू के साथ दुकान पहुंची। उन्होंने दुकानदार पंकज सोनी से सोने का ‘रानी हार’ दिखाने को कहा। दुकान संचालक दुर्गा सोनी ने पास की दूसरी दुकान से रानी हार मंगवाकर उन्हें दिखाया।

4.93 लाख के जेवर

महिला ने बड़ी चालाकी से खरीदारी का नाटक किया और पसंद आने के नाम पर कई जेवर पहन लिए। महिला ने ₹3.45 लाख का रानी हार,  ₹1.08 लाख के चांद बाली, ₹19,500 का सोने की अंगूठी और ₹20,500 का चांदी की पायल व बिछिया पहन कर फरार हो गई है।

सहेली का बहाना और फरार

जेवर पहनने के बाद महिला ने दुकानदार को झांसा दिया कि उसकी सहेली बैंक से पैसे लेकर आ रही है और वह भी खरीदारी करेगी। वह फोन पर बात करते हुए दुकान के बाहर निकली और देखते ही देखते गायब हो गई।

महिला के जाते ही उसका साथी मेषराम साहू भी चुपके से खिसकने की कोशिश करने लगा, जिसे कर्मचारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में उसने महिला का नाम और पता उगला। टिकरापारा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और कमलेश्वरी साहू व मेषराम साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds