परशुराम जन्मोत्सव 2023: 4 राशियों पर बरसेगी कृपा, करियर को बढ़ावा देने वाला दुर्लभ योग

भगवान विष्णु के अवतार परशुराम का जन्म वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हुआ था। परशुराम विष्णु के छठवें अवतार हैं। इस बार परशुराम जन्मोत्सव के दिन विशेष योग बन रहा है। उस दिन बृहस्पति देव का राशि परिवर्तन होगा। वहीं, 4 राशियों पर भगवान विष्णु की कृपा बरसेगी।

परशुराम जन्मोत्सव तिथि और शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल परशुराम जन्मोत्सव 22 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दिन अक्षय तृतीया भी है। जिसका शुभ मुहूर्त सुबह 07.49 मिनट से शुरू होगा। अक्षय तृतीया के दिन शुभ कार्य करने के लिए पंचांग देखने की जरूरत नहीं है।

मेष राशि

आपका समय अच्छा बीतेगा। व्यापार से जुड़ा संकट दूर होगा। कार्यस्थल पर सीनियर्स से उचित सलाह मिलेगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

मिथुन राशि

पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है। इंटरव्यू में सफलता मिलने की संभावना है। मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। निवेश करने का सबसे अच्छा समय है। काम करने की इच्छा बढ़ेगी।

सिंह राशि

मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। शुभ समाचार मिल सकते हैं। रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। विष्णु की कृपा से उन्नति होगी।

धनु राशि

पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। कर्मचारियों को पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। सेहत अच्छी रहेगी। परिवार के साथ संबंध सुधरेंगे। भगवान विष्णु की कृपा से नौकरी और व्यापार में उन्नति करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds