छत्तीसगढ़ : कांग्रेस विधायक के काफिले पर नक्सली हमला, देखें VIDEO

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर नक्सलियों ने हमला किया है. इस काफिले में शामिल जिला पंचायत सदस्य पार्वती कश्यप के वाहन में नक्सलियों ने फायरिंग की है

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, विधायक का काफिला गंगालूर हाट बाजार में नुक्कड़ सभा कर वापस लौट रहा था, तभी पदेडा के नजदीक नक्सलियों ने हमला कर दिया. काफिले में शामिल सभी लोग सुरक्षित हैं. हालांकि इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

बता दें कि 9 अप्रैल 2019 को भाजपा के आदिवासी नेता और दंतेवाड़ा विधायक भीमा मंडावी पर श्यामागिरी गांव के पास नक्सलियों ने हमला किया था. नक्सलियों ने आईईडी हमले से मंडावी का बुलेटप्रुफ वाहन उड़ा दिया गया था। बाद में घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की थी. इस हमले में विधायक भीमा मंडावी, उनका ड्राइवर और तीन सुरक्षाकर्मी मारे गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds