राज्य सभा के लिए भाजपा-कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, आज लक्ष्मी वर्मा और फूलो देवी नेताम करेंगी नामांकन

रायपुर : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. जहां बीजेपी ने लक्ष्मी वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है, तो दुसरी तरफ कांग्रेस ने फूलो देवी नेताम को दोबारा मैदान में उतारा है. वहीं आज दोनों प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करेंगे.

आज लक्ष्मी वर्मा दाखिल करेंगी नामांकन

आज BJP प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी. इस मौके पर CM विष्णु देव साय भी मौजूद रहेंगे. वहीं चर्चा है कि पूर्व विधायक और प्रदेश महामंत्री नवीन मारकंडेय भी नामांकन पत्र खरीद चुके हैं और वे डमी प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल कर सकते हैं.

कांग्रेस ने फूलो देवी नेताम दोबारा जताया भरोसा

बुधवार की शाम कांग्रेस ने भी अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया. पार्टी ने छत्तीसगढ़ से वर्तमान राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम पर फिर से भरोसा जताया है.

बता दें कि छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए जिन दो उम्मीदवारों का कार्यकाल खत्म हो रहा है. उनमें फूलो देवी नेताम का नाम भी शामिल हैं. लेकिन उनकी राजनीतिक सक्रियता को देखते हुए कांग्रेस ने उन्हें दोबारा उच्च सदन में भेजने की तैयारी कर ली है. वहीं आज वे आपने नामांकन दाखिल करेंगी.

कब होगा राज्यसभा का चुनाव?

राज्यसभा चुनाव 2026 के तहत छत्तीसगढ़ की दो सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान होगा.

नामांकन की आखिरी तारीख 5 मार्च तय की गई है. नामांकन प्रक्रिया 5 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन में पूरी की जाएगी.

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद केटीएस तुलसी और फूलो देवी नेताम का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है. इन्हीं दो सीटों के लिए चुनाव हो रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds