मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, एक घायल समेत दो नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर : जिले में मंगलवार की सुबह नैमेड थाना क्षेत्र के कचलावारी में पुलिस व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया हैं। वहीं, एक घायल नक्सली समेत दो नक्सलियों को मौके से गिरफ्तार किया गया हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की तड़के रेड्डी कैम्प से डीआरजी की टीम इलाके की गश्त के लिए रवाना हुई थी। इसी बीच सुबह आठ बजे के करीब नैमेड थाना क्षेत्र के कचलावारी के जंगलों में डीआरजी जवानों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग निकले। घटनास्थल की सर्चिंग करने पर जवानों ने एक नक्सली का शव व मौके से एक घायल नक्सली समेत दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया हैं।

मारे गए नक्सली व पकड़े गए नक्सलियों की पहचान नहीं हो पाई है,  बता दें कि सोमवार को भी जांगला थाना क्षेत्र के बड़े तुंगाली में मुठभेड़ के बाद जवानों ने एक आईईडी बरामद किया था। जिसे डिफ्यूज करते समय डीआरजी जवान शंकर पारेट मामूली रूप से घायल हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds