लॉगिन

छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! होली पर चलेंगी 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-बिहार जाना होगा आसान

Chhattisgarh February 22, 2026 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! होली पर चलेंगी 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-बिहार जाना होगा आसान

छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! होली पर चलेंगी 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-बिहार जाना होगा आसान

रायपुर : रेल यात्रियों को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ी सौगात दी है. होली का त्योहार मनाने के लिए एक शहर से दूसरे शहर जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा. रेलवे ने 6 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. दिल्ली और बिहार की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सफर आसान हो जाएगा.

ये हैं होली स्पेशल ट्रेन

दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन होली स्पेशल ट्रेन (गाड़ी नंबर 08751/08752)

ये ट्रेन छत्तीसगढ़ के दुर्ग से चलकर दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन तक जाएगी. ये ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी. ट्रेन दुर्ग से चलकर रायपुर, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी मुरवारा, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी), आगरा और मथुरा होते हुए हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी.

गोंदिया-छपरा-गोंदिया होली स्पेशल ट्रेन (गाड़ी नंबर 08863/08864)

ट्रेन महाराष्ट्र के गोंदिया से चलकर बिहार के छपरा तक जाएगी. ये ट्रेन सप्ताब में एक दिन चलेगी. रविवार को ट्रेन शाम 5 बजे गोंदिया से रवाना होगी, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, न्यू कटनी जंक्शन (NKJ), कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, चुनार, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया होते हुए दूसरे दिन शाम 7 बजे छपरा पहुंचेगी. छपरा से सुबह 4.45 बजे रवाना होकर ट्रेन अगले दिन सुबह 11 बजे गोंदिया पहुंचेगी.

गोंदिया-छपरा होली स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 08865/08866)

ट्रेन महाराष्ट्र के गोंदिया से बिहार के छपरा के बीच चलेगी. हफ्ते के सातों दिन संचालित की जाएगी. छपरा से रवाना होकर डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रा रोड, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, चुनार, वाराणसी, जौनपुर, केराकट, ऑरिहर, गाजीपुर, बलिया, रेवटी, बकुलहा होते हुए छपरा जंक्शन पहुंचेगी.

दुर्ग-मधुबनी होली स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 08753/08754)

ट्रेन छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बिहार के मधुबनी के बीच चलेगी. दुर्ग से रात 12.30 बजे रवाना होगी. रायपुर, बिलासपुर, चंपा जंक्शन, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, कटरासपुरा, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, कुइल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, सकरी होते हुए मधुबनी जाएगी.

गोंदिया-पटना होली स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 08861/08862)

ये ट्रेन गोंदिया और पटना के बीच चलेगी. ट्रेन का परिचालन दोनों ओर से 1-1 फेरों के लिए किया जाएगा. ट्रेन गोंदिया से रवाना होकर झारसुगुड़ा के रास्ते डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा और रायगढ़ होते हुए पटना जाएगी.

बिलासपुर-चर्लपल्ली होली स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 08263/08264)

ट्रेन बिलासपुर और तेलंगाना के चर्लपल्ली के बीच चलेगी. दोनों ओर से ट्रेन एक-एक फेरे लगाएगी. ट्रेन भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया, वड़सा, चांदा फोर्ट, वल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचिरियल, रामागुंडम और काजीपेट होते हुए चर्लपल्ली जाएगी.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds