मजदूर अपहरण कांड का खुलासा, ठेकेदार समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

सक्ती : सक्ती जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। सक्ती जिला में मजदूर अपहरण कांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने ठेकेदार समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, एक मजदूर को ठेकेदार ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर जबरन कार में बिठाकर ले गया। बताया जा रहा है कि मजदूर को पहले ईंट भट्टे में काम करने के लिए कुछ राशि दी गई थी। बाद में उसे अन्य प्रदेश के ईंट प्लांट में काम करने भेजने की तैयारी थी।

लेकिन मजदूर द्वारा बाहर मजदूरी करने से इनकार करने पर विवाद बढ़ गया और ठेकेदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मजदूर की पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds