छत्तीसगढ़ में आज से 12वीं की बोर्ड परीक्षा, नकल करने वालों की खैर नहीं! स्टूडेंट्स इन बातों का रखें ध्यान

रायपुर : आज से छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है. परीक्षा को लेकर प्रदेश भर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा, पेयजल और निगरानी के विशेष इंतज़ाम किए गए हैं. परीक्षा को नकलमुक्त बनाने के लिए इस बार विशेष सतर्कता बरती जा रही है.

आज से 12वीं की बोर्ड परीक्षा शूरू

आज से 12वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू होने जा रही है, जो 18 मार्च तक चलेगी. पहले दिन विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों की भौतिक शास्त्र और कला संकाय के छात्रों की भूगोल विषय का पेपर होगा. परीक्षा को लेकर जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई है.

2.5 लाख छात्र देंगे परीक्षा

विद्यार्थियों को सुबह 9 बजे तक परीक्षा केंद्र में पहुंचकर अपनी सीट पर बैठना होगा. 9.05 बजे उत्तर पुस्तिकाएं दी जाएंगी, 9.10 बजे प्रश्न पत्र दिया जाएगा और 9.15 से दोपहर 12.15 बजे तक उत्तर लिख सकेंगे. वहीं कक्षा 12वीं में लगभग 2.5 लाख छात्र परीक्षा में शामिल होंगे. वहीं राज्य भर में लगभग 2,500 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

नकल करने वालों की खैर नहीं

बोर्ड परीक्षा के दौरान उड़नदस्ता की टीम भी सक्रिय रहेगी और लगातार निरीक्षण करती रहेगी. परीक्षा केंद्रों में विद्यार्थियों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है. साथ ही गर्मी को देखते हुए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं. केंद्राध्यक्षों को परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों की विशेष ट्रेनिंग दी गई है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके.

स्टूडेंट्स किन बातों का रखें ध्यान?

परीक्षा केंद्र में किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट वर्जित हैं.

छात्रों को प्रवेश पत्र लेकर जाना अनिवार्य है.

छात्रों को निर्धारित स्थान पर बैठना होगा.

नकल करते हुए पकड़े जाने पर कार्रवाई हो सकती है, इसलिए अपने साथ किसी भी तरह की संदिग्ध सामग्री ले जाना मना है.

शिक्षा मंत्री ने दी शुभकामनाएं

वहीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के सभी परीक्षार्थियों को शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने शुभकामनाएं दी है. साथ ही उन्होंने ये भी अपील की है कि वे सकारात्मक सोच के साथ और बिना किसी तनाव के परीक्षा में शामिल हों.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds