कट्टे की नोक पर सराफा व्यापारी से लूट, सिर पर हमला, फिर फायरिंग कर बदमाश फरार

बिलासपुर : जिले में दिनदहाड़े सराफा व्यापारी से लूट की बड़ी वारदात सामने आई है. सरकंडा थाना क्षेत्र में महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया और कट्टे की नोक पर लूट की घटना को अंजाम दिया.

कट्टे की नोक पर सराफा व्यापारी से लूट

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी दुकान से घर लौट रहे थे. जैसे ही संतोष कार से राजकिशोर नगर के महावीर सिटी के पास पहुंचे. तभी नकाबपोश हमलावर बाइक और कार से पहुंचे. हमलावरों ने कार अड़ाकर संचालक की कार को रोक लिया और उन्हें कार से बाहर निकाला.

व्यापारी के सिर पर किया हमला

इसके बाद हमलावरों ने फायरिंग की और संचालक के सिर पर हथियार से हमला कर दिया. हमलावरों ने संचालक से ज्वेलरी से भरा बैग छीन लिया और उसकी ही कार लेकर मौके से फरार हो गए. हमलावर घटना स्थल पर अपकी अपनी वैन और बाइक छोड़ गए.

सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद

यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. घायल संचालक संतोष तिवारी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही सरकंडा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. तुरंत नाकेबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है और घटना स्थल पर टीम तैनात कर दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds