लॉगिन

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता : सुकमा-बीजापुर सीमा पर नक्सलियों के छिपाए ट्रैक्टर समेत आईईडी को किया बरामद

Chhattisgarh February 16, 2026 रिपोर्टर: shailesh
सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता : सुकमा-बीजापुर सीमा पर नक्सलियों के छिपाए ट्रैक्टर समेत आईईडी को किया बरामद

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता : सुकमा-बीजापुर सीमा पर नक्सलियों के छिपाए ट्रैक्टर समेत आईईडी को किया बरामद

बीजापुर : सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. जहां तालपेरू नदी के किनारे नक्सलियों ने ट्रेक्टर, 10 किलो की एंटी हैंडलिंग आईईडी समेत कई सामान छिपाकर रखा था. जिसे सीआरपीएफ के जवानों ने बरामद किया है.

जानकारी के मुताबिक, सीआरपीएफ की 228वीं बटालियन के कमांडेंट लतीफ कुमार साहु समेत जवान मॉनिटरिंग पर निकले थे. इसी दौरान नक्सलियों के छिपाए सामान को बरामद किया.

4 दिन पहले 30 किलो आईईडी की बरामद

वहीं बीजापुर में सुरक्षाबलों के जवानों ने नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान भारी मात्रा में लगाए गए आईईडी को समय रहते डिटेक्ट कर नष्ट किया गया था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई. इस कार्रवाई से माओवादियों की हिंसक साजिशों को करारा झटका लगा.

12 फरवरी को सीआरपीएफ 196 व 170वीं वाहिनी की संयुक्त टीम डिमाइनिंग ड्यूटी पर निकली थी. इस दौरान जैसे ही टीम के जवान आवापल्ली–मुरदण्डा सड़क मार्ग पर पहुंचे. उन्हें 30 किलो का भारी भरकम आईईडी मिला था.

गंगालूर में भी मिला 5 किलो का आईईडी

इसी तरह थाना गंगालूर के एफओबी डोडीतुमनार इलाके में भी फोर्स के जवानों ने नक्सलियों की साजिश को फेल कर दिया है. यहां पर सीआरपीएफ 153वीं वाहिनी द्वारा डिमाइनिंग के दौरान 5 किलोग्राम का प्रेशर आईईडी डिटेक्ट कर मौके पर ही नष्ट किया गया. इस तरह एक दिन में नक्सलियों को दो दो बड़ी साजिश को सुरक्षाबलों के जवानों ने फेल कर दिया.

सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के स्मारक को किया ध्वस्त

कुटरू क्षेत्र में कोबरा 210 वाहिनी ने इंद्रावती नदी के किनारे माओवादियों द्वारा बनाए गए स्मारक को नष्ट करने की भी कार्रवाई की है. यह स्मारक साल 2025 में मारे गए खूंखार माओवादी कमांडर सीसीएम बसवराजू की याद में बनाया गया था. इसके अलावा सीआरपीएफ 222वीं की टीम ने तोड़का–कोरचोली एवं पेद्दाकोरमा के जंगलों में भी माओवादी स्मारक को ध्वस्त करने में सफलता हासिल की है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds