लॉगिन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी ने परिसर में की आत्महत्या, दुष्कर्म केस में जमानत पर हुआ था रिहा

Chhattisgarh February 14, 2026 रिपोर्टर: shailesh
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी ने परिसर में की आत्महत्या, दुष्कर्म केस में जमानत पर हुआ था रिहा

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी ने परिसर में की आत्महत्या, दुष्कर्म केस में जमानत पर हुआ था रिहा

बालोद  : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में दहशत और सनसनी फैला दी है। दिनदहाड़े एक आरोपी ने आंगनबाड़ी केंद्र में घुसकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने भी उसी परिसर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि आरोपी दुष्कर्म केस में जमानत पर रिहा हुआ था। घटना देवरी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार मृतिका आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की पहचान योगेश्वरी देवांगन के रूप में हुई है। रोज की तरह आज भी योगेश्वरी आंगनबाड़ी पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी लखन लाल देवांगन पहुंचा और वाद-विवाद करते हुये योगेश्वरी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना में योगेश्वरी की मौके पर ही मौत हो गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर हुये हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इधर, आरोपी ने हत्याकांड के बाद आंगनबाड़ी परिसर में ही खुदकुशी कर ली।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी पर मृतिका ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। मामले में आरोपी को सजा भी हुई थी। जनवरी 2026 में ही आरोपी लखन देवांगन जेल से जमानत पर छूट कर अपने घर आया था।

आज जब योगेश्वरी आंगनबाड़ी पहुंची तो आरोपी चाकू लेकर पहुंचा और उसके उपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आरोपी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds