लॉगिन

दिल दहला देने वाली घटना : पिता ने अपने ही 6 वर्षीय बच्चे को कुएं में फेंका, फिर डुबोकर कर दी हत्या

Chhattisgarh February 11, 2026 रिपोर्टर: shailesh
दिल दहला देने वाली घटना : पिता ने अपने ही 6 वर्षीय बच्चे को कुएं में फेंका, फिर डुबोकर कर दी हत्या

दिल दहला देने वाली घटना : पिता ने अपने ही 6 वर्षीय बच्चे को कुएं में फेंका, फिर डुबोकर कर दी हत्या

रायगढ़ : जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम जामढोंढी भदरापारा से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। घरेलू विवाद और मानसिक तनाव के चलते एक पिता ने अपने ही 6 वर्षीय मासूम बेटे की कुएं में डुबोकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम जामढोंढी भदरापारा में रविवार शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। पुलिस के अनुसार आरोपी विनोद महेश्वरी घरेलू विवाद के चलते लंबे समय से मानसिक तनाव में था और उसकी पत्नी अलग रह रही थी। घटना के दिन वह अपने छोटे बेटे के साथ घर के पास देखा गया था।

अगली सुबह जब परिजन कुएं के पास पहुंचे, तब आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने 6 वर्षीय बेटे को हत्या की नीयत से कुएं में फेंक दिया और स्वयं कुएं में उतरकर पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी व मृतक बालक को कुएं से बाहर निकाला।

मामले में थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 38/2026 के तहत धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता में अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस पूरे मामले में लैलूंगा थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई सामने आई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds