लॉगिन

छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी कार्रवाई, मनेंद्रगढ़ के डीएफओ मनीष कश्यप सस्पेंड, मंत्रालय के अफसरों से अभद्रता करने का आरोप

Chhattisgarh February 10, 2026 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी कार्रवाई, मनेंद्रगढ़ के डीएफओ मनीष कश्यप सस्पेंड, मंत्रालय के अफसरों से अभद्रता करने का आरोप

छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी कार्रवाई, मनेंद्रगढ़ के डीएफओ मनीष कश्यप सस्पेंड, मंत्रालय के अफसरों से अभद्रता करने का आरोप

रायपुर : मंत्रालय के अधिकारियों से अभद्रता करने के मामले में छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. मनेंद्रगढ़ के डीएफओ मनीष कश्यप को सस्पेंड कर दिया गया है. डीएफओ पर मंत्रालय के अधिकारियों से गाली-गलौज करने का आरोप है. आरोपों की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने तत्काल प्रभाव से मनीष कश्यप को सस्पेंड कर दिया है.

चंद्र कुमार अग्रवाल को मनेंद्रगढ़ का नया डीएफओ बनाया गया

सरकार ने अमर्यादित आचरण और गाली-गलौच करने के मामले में मनेंद्रगढ़ के डीएफओ मनीष कश्यप को सस्पेंड कर दिया है. कश्यप की जगह चंद्र कुमार अग्रवाल को मनेंद्रगढ़ का नया डीएफओ नियुक्त किया गया है. हालांकि शासन की तरफ से जारी किए गए आदेश में मनीष कश्यप का कोई जिक्र नहीं है कि उन्हें नई जगह कहां भेजा गया है.

पहले भी निलंबित हो चुके हैं मनीष कश्यप

ऐसा पहली बार नहीं है कि जब मनीष कश्यप को सस्पेंड किया गया है. इसके पहले भी उन्हें निलंबित किया जा चुका है. इसके पहले कांग्रेस की सरकार में तत्कालनी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम में शिकायत मिलने पर सभा में मनीष कश्यप को सस्पेंड करने का ऐलान कर दिया था. हालांकि बीजेपी की सरकार बनने पर मनीष कश्यप की बहाली करते हुए उन्हें मनेंद्रगढ़ का डीएफओ बनाया गया था.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds