लॉगिन

डायल 112 के ड्राइवर पहुंचे गृह मंत्री विजय शर्मा के निवास के बाहर, नियमों में बदलाव को लेकर जताई नाराजगी

Chhattisgarh February 7, 2026 रिपोर्टर: shailesh
डायल 112 के ड्राइवर पहुंचे गृह मंत्री विजय शर्मा के निवास के बाहर, नियमों में बदलाव को लेकर जताई नाराजगी

डायल 112 के ड्राइवर पहुंचे गृह मंत्री विजय शर्मा के निवास के बाहर, नियमों में बदलाव को लेकर जताई नाराजगी

रायपुर : राजधानी रायपुर में डायल 112 के ड्राइवर गृह मंत्री विजय शर्मा के निवास के बाहर पहुंचे. जहां उन्होंने नौकरी से निकाले जानें और नियमों में बदलाव को लेकर नाराजगी जताई.

डायल 112 के ड्राइवर पहुंचे गृह मंत्री विजय शर्मा के निवास के बाहर

दरअसल, प्रदेश भर में नए नियम के तहत अब 10वीं पास वाहन चालक को ही डायल 112 के लिए नौकरी में रखा जाएगा. जिसकी वजह से 112 वाहन चालकों के नौकरी खतरे में है. वर्तमान की बात करें तो प्रदेश भर में 250 वाहन चालक 5-8 वीं है. अब नए नियम से नौकरी जाने का डर है.

बता दें कि ये सभी एबीपी कम्पनी के कर्मचारी हैं. आज गृहमंत्री के बंगले के बाहर पहुंचे इन ड्राइवरों ने आगे परिवार सहित गृह मंत्री के निवास के सामने बैठने की चेतावनी दी है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds